यूपी के कौशांबी में पइंसा पुलिस ने मुठभेड़ में 20 हजार का इनामिया एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। अपराधी ने 2 साल पहले नोएडा के सेक्टर 108 से फौजी के अधिकारी की पिस्टल भी लूटी थी। जिसका मुकदमा भी नोएडा के सेक्टर 39 थाना में दर्ज है। इसके अलावा फरवरी महीने में लूट की एक घटना को भी शातिर ने अंजाम दिया था। घटना में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार हो चुका था। लेकिन यह फरार चल रहा था। यह अपराधी पुलिस के लिए सिर दर्द बना था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अफजलपुरवारी के पास से आरोपी बिनेश उर्फ छोटू निवासी डोंडापुर थाना सैनी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पिस्टल के अलावा 3 हजार रुपए भी बरामद हुआ। एएसपी समर बहादुर सिंह ने बताया कि पइंसा थाना क्षेत्र में फरवरी महीने में एक लूट हुई थी। एक अभियुक्त गिरफ्तार हो चुका था। एक की पुलिस तलाश में जुटी थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अफजलपुरवारी के पास से एक शातिर को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में शातिर ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 108 से फौज के अधिकारी की पिस्टल को लूटा था। उसका मुकदमा दर्ज है। मामले की छानबीन चल रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
सारी खबरें आपको यहाँ मिलेंगी- ANGNEWS का मोबाइल एप इस लिंक पर जाकर डाउनलोड करें
Install App from: https://play.google.com/store/apps/details?id=angnews.in